जाविद डार ने बारामूला में पीएमडीडीकेवाई, दालों में आत्मनिर्भरता मिशन के शुभारंभ में भाग लिया
जाविद डार ने रोहामा के औषधीय सुगंधित बागान फार्म का दौरा किया
बारामुला 11 अक्टूबर। कृषि उत्पादन विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, पंचायती राज, सहकारिता और चुनाव विभाग के मंत्री जाविद अहमद डार ने हदीपोरा, उप-विभाग रोहामा में औषधीय और सुगंधित पौधों के रोपण फार्म का दौरा किया।
दौरे के दौरान मंत्री ने उच्च-मूल्य फसल विविधीकरण और किसानों की आय बढ़ाने पर केंद्रित औषधीय एवं सुगंधित पौधों की पहल के तहत चल रही गतिविधियों की समीक्षा की।
उप-विभागीय कृषि अधिकारी रोहामा ने मंत्री को उच्च-मूल्य फसल विविधीकरण और किसानों की आय बढ़ाने के लिए एचएडीपी पहल के तहत किए गए विभिन्न हस्तक्षेपों, उपलब्धियों और भविष्य की रणनीतियों के बारे में जानकारी दी।
मंत्री डार ने किसानों के साथ बातचीत की, जमीनी स्तर पर विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन पर उनकी राय ली और किसान-उन्मुख पहलों की आवश्यकता पर जोर दिया।
मंत्री ने औषधीय और सुगंधित पौधों की खेती को बढ़ावा देने में .षि विभाग के प्रयासों की सराहना की और टिकाऊ एवं लाभकारी .षि के लिए पहलों को और मजबूत करने के निर्देश दिए।
यह दौरा जम्मू-कश्मीर में .षि और ग्रामीण विकास को समर्थन देने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। एचएडीपी पहल का उद्देश्य उच्च-मूल्य फसलों का विविधीकरण बढ़ाना, किसानों की आय बढ़ाना और क्षेत्र के आर्थिक विकास में योगदान देना है।
जाविद डार ने बारामूला में पीएमडीडीकेवाई, दालों में आत्मनिर्भरता मिशन के शुभारंभ में भाग लिया
बारामुला 11 अक्टूबर। कृषि उत्पादन, ग्रामीण विकास, पंचायती राज व चुनाव विभागों के मंत्री जाविद अहमद डार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा नई दिल्ली में उद्घाटित प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना और दालों में आत्मनिर्भरता मिशन के वर्चुअल शुभारंभ में भाग लिया।
बारामुला के विधायक जाविद हसन बेग, उपायुक्त बारामुला मिंगा शेरपा, विभिन्न विभागों के प्रमुख और प्रगतिशील किसान भी इस अवसर पर मौजूद थे।
मंत्री ने कहा कि ये पहलें .षि क्षेत्र को सु.ढ़ करने, किसानों की आय बढ़ाने और जम्मू-कश्मीर में सतत एवं आत्मनिर्भर खेती की प्रथाओं को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।
यह कार्यक्रम .षि विकास को बढ़ावा देने, खाद्य सुरक्षा को सशक्त बनाने और दाल उत्पादन में आत्मनिर्भरता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।
प्रतिभागियों ने किसानों के कल्याण पर भारत सरकार के निरंतर ध्यान की सराहना की। अधिकारियों ने जिले की प्रतिबद्धता को रेखांकित करते हुए कहा कि ये प्रमुख कार्यक्रम ‘आत्मनिर्भर भारत’ की .ष्टि के अनुरूप प्रभावी रूप से लागू किए जाएंगे।