लोहाई मल्हार के शराफत अली पर पीएसए के तहत मामला दर्ज, उधमपुर जेल में भेजा

0

कठुआ, 16 सितंबर।एसएसपी कठुआ के समग्र पर्यवेक्षण में कठुआ पुलिस ने विभिन्न आपराधिक असामाजिक गतिविधियों में शामिल एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसपर जन सुरक्षा अधिनियम 1978 के तहत मामला दर्ज किया।

जनकारी के अनुसार थाना मल्हार के प्रभारी निरीक्षक अरुण शान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शराफत अली पुत्र अली अकबर निवासी लोहाई तहसील लोहाई मल्हार जिला कठुआ नामक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया, जोकि एक हिस्ट्रीशीटर/आदतन अपराधी है और पिछले कुछ वर्षों से विभिन्न अवैध गतिविधियों में संलिप्त है। जिले में अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए आरोपी व्यक्ति के विरुद्ध डोजियर तैयार किया गया और जन सुरक्षा अधिनियम-1978 के तहत उसे हिरासत में लेने के लिए जिला मजिस्ट्रेट कठुआ को भेजा गया। तदनुसार, जिला मजिस्ट्रेट कठुआ ने सार्वजनिक सुरक्षा अधिनियम 1978 के तहत आरोपी व्यक्ति के खिलाफ नजरबंदी वारंट जारी किया। तदनुसार वारंट को सेमवार को निष्पादित किया गया और उसकी अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए उसे जिला जेल उधमपुर में रखा गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.