रिश्वतखोरी केस में पटवारी व पूर्व लंबरदार के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

0

 

श्रीनगर, 25 जुलाई (हि.स.)। जम्मू-कश्मीर एंटी करप्शन ब्यूरो ने बारामुला में रिश्वतखोरी के एक मामले में तत्कालीन पटवारी फिदा हुसैन शाह और पूर्व लंबरदार मंजूर अहमद मीर के खिलाफ विशेष न्यायाधीश एंटी करप्शन बारामुला की अदालत में चार्जशीट दाखिल की है।

एसीबी के अनुसार मामला 16 अप्रैल 2024 को दर्ज किया गया था जिसमें भवन अनुमति से संबंधित एनओसी/राजस्व रिपोर्ट देने के एवज में रिश्वत मांगने का आरोप था। जांच के दौरान नकद राशि की बरामदगी सहित दस्तावेजी, इलेक्ट्रॉनिक और वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए गए जिससे दोनों आरोपियों की संलिप्तता प्रथम दृष्टया सामने आई। सरकार से अभियोजन की मंजूरी मिलने के बाद एसीबी ने दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम व आईपीसी की धाराओं के तहत चार्जशीट पेश की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.