भाजपा जम्मू-कश्मीर में चुनाव के लिए तैयार : कवीन्द्र
जम्मू । भाजपा स्वाभाविक रूप से जम्मू-कश्मीर में चुनाव के लिए हमेशा तैयार है और विधानसभा चुनाव कराने के बारे में अंतिम निर्णय लेना चुनाव आयोग (ईसी) पर निर्भर है। भारतीय जनता पार्टी पर चुनावों में जानबूझकर देरी करने का आरोप लगाने वाली संस्थाएँ केवल दिवास्वप्न देख रही हैं।
पार्टी को मतदाताओं का जबरदस्त समर्थन मिल रहा है, चाहे वह जम्मू हो, कश्मीर या केंद्रशासित प्रदेश का कोई अन्य भाग। यह बात वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व उप मुख्यमंत्री कविंद्र गुप्ता ने एनसी नेता उमर अब्दुल्ला की उस टिप्पणी के जवाब में कहीए जिसमें उन्होंने दावा किया था कि भाजपा जम्मू-कश्मीर में कोई चुनाव नहीं कराना चाहती है क्योंकि वह जानती है कि लोग उन्हें मतपत्र के माध्यम से दंडित करेंगे।