सीमा हैदर को गिरफ्तारी कर पाकिस्तान वापिस भेजने की मांग

मोदी सरकार से पाकिस्तान में हिन्दूओं एवं मंदिरों की सुरक्षा को सुनिश्चित

0

जम्मू । शिवसेना (यूबीटी) जम्मू-कश्मीर ईकाई ने पाकिस्तान के मुख्य शहर कराची में 150 साल पुराना हिन्दू मंदिर को रातों-रात गिराने एवं सिंध में हिन्दू मंदिर पर राकेट लांचर से हमले की नापाक हरकतों पर कड़ा संज्ञान लेते हुए केन्द्र की मोदी सरकार से पाकिस्तान में हिन्दूओं एवं मंदिरों की सुरक्षा को सुनिश्चित बनाने के लिए तत्काल कड़े कदम उठाने एवं गैरकानूनी तरीके से भारतीय सीमा में घुसपैठ करने वाली सीमा हैदर को तुरंत गिरफ्तार कर कड़ी पूछताछ करने की मांग की है।

 

 

 

सोमवार को पार्टी प्रदेश कार्यालय में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रमुख मनीश साहनी ने कहा कि पाकिस्तान में लगातार हिन्दुओं एवं धार्मिक स्थलों को निशाना बनाया जा रहा है। पाकिस्तान में हिन्दूओं की आबादी तेजी से घटती जा रही है वहीं हिन्दू मंदिरों पर भी लगातार हमले हो रहे हैं। साहनी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से पाकिस्तान की इस हरकत पर कड़ा रुख अपनाते हुए तुरंत पाकिस्तान सरकार से बात कर हिन्दुओं एवं धार्मिक स्थलों की सुरक्षा पुख्ता बनाने की मांग की है।

 

 

 

इसके साथ ही पाकिस्तान के साथ तमाम संबंधों पर पूर्ण विराम लगाने तथा गैरकानूनी तरीके से भारतीय सीमा में घुसी सीमा हैदर को तुरंत गिरफ्तार कर पाकिस्तान भेजने की मांग की है। साहनी ने कहा कि सीमा पार से घुसपैठ करने वाले कैसी नापाक हरकतों को अंजाम दे सकते हैं। यह जम्मू-कश्मीर से बेहतर शायद ही कोई जानता होगा। इस मौके पर अध्यक्ष कामगार विंग राज सिंह, मंगू राम उपस्थित रहे।

 

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.