आतंकवाद से संबंध के आरोप में पीआरओ सहित 3 कर्मचारी बर्खास्त

सरकार ने किया संविधान की धारा 311 (2) लागू

0

श्रीनगर: जम्मू कश्मीर सरकार ने कथित तौर पर पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठनों के लिए काम करने और उन्हें सहायता मुहैया करवाने के आरोप में दो लोगों को बर्खास्त कर दिया है।
जनकारी के अनुसार कश्मीर विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी और एक पुलिस कांस्टेबल को नौकरी से बर्खास्त कर दिया है। इस बात की अधिकारिक जानकारी दी गई है।
अधिकारी ने बताया कि कश्मीर विश्वविद्यालय के पीआरओ फहीम असलम और राजस्व विभाग के अधिकारी मुरावथ हुसैन और पुलिस कांस्टेबल अर्शीद अहमद थोकर को नौकरी से बर्खास्त कर दिया है।
अधिकारी ने कहा कि तीनों को पाकिस्तान मंे आतंकवादी संगठनों में सक्रिय रूप से काम करनेए आतंकवादियों को रसद मुहैया करवाने, आतंकवादी विचारधारा का प्रचार करने, आतंक के लिए धन जुटाने और आतंकवाद ऐजेंड को बढ़ावा देने के लिए बर्खास्त किया गया है।
उन्होंने बताया कि सरकार ने संविधान की धारा 311 2 लागू किया गया है।
पाकिस्तान की आईएसआई एजेंसी और आतंकवाद संगठनों के लिए काम करने की शंका होने के बाद कड़ी जांच के बाद भारत के तीन सरकारी कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.