सिविल सचिवालय में कार्यालयों के पुनः खुलने के बाद मुख्यमंत्री ने की उच्चस्तरीय बैठक

0

 

श्रीनगर, 04 मई (हि.स.)। श्रीनगर स्थित सिविल सचिवालय में कार्यालयों के पुनः खुलने के बाद मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सोमवार को प्रशासनिक सचिवों के साथ एक उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें शासन संबंधी प्राथमिकताओं की समीक्षा की गई और विभागों के सुचारू संचालन को सुनिश्चित किया गया।

श्रीनगर स्थित सिविल सचिवालय में कार्यालयों के पुनः खुलने पर मुख्यमंत्री ने आज प्रशासनिक सचिवों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में उपमुख्यमंत्री, मंत्रिमंडल मंत्री और मुख्यमंत्री के सलाहकार भी उपस्थित थे।पोस्ट में आगे लिखा है कि मुख्यमंत्री ने कार्यों के समय पर निष्पादन, जमीनी स्तर पर निर्देशों के प्रभावी कार्यान्वयन और अंतर-विभागीय समन्वय में सुधार की आवश्यकता पर जोर दिया।

उन्होंने संपदा विभाग को कर्मचारियों के लिए पर्याप्त आवासीय सुविधाओं सहित उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने और कार्यालयों के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया

Leave A Reply

Your email address will not be published.