सांबा पुलिस ने अवैध खनन के आरोप में 5 डंपरों सहित 6 वाहन किए जब्त
सांबा, 7 अगस्त (हि.स.)। अवैध खनन के खिलाफ अपने अभियान को जारी रखते हुए सांबा पुलिस ने घगवाल, विजयपुर और सांबा पुलिस थानों के अधिकार क्षेत्र में 5 डंपरों सहित 6 वाहन जब्त किए हैं जिनका इस्तेमाल निर्माण सामग्री के अवैध परिवहन एवं खनन के लिए किया जा रहा था।
एसएचओ थाना घगवाल, एसएचओ थाना विजयपुर, थाना सांबा के रख अंब टाल्ली और मानसर पुलिस चौकी के प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने अपने अधिकार क्षेत्र में गश्त करते हुए पंजीकरण संख्या जेके21जे-9085, जेके21के-9917, जेके20बी-3146, जेके02सीडब्ल्यू-5013, जेके21जे-8689 वाले पांच डंपर और पंजीकरण संख्या जेके21ई-3277 वाली एक ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त की है जिनका इस्तेमाल क्षेत्र में निर्माण सामग्री के अवैध परिवहन एवं खनन के लिए किया जा रहा था।
उपर्युक्त वाहनों को सांबा पुलिस द्वारा जब्त कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए भूविज्ञान और खनन विभाग सांबा को सौंप दिया गया है।