सरकार ने सीमावर्ती निवासियों के लिए 5-मरला भूमि आवंटन को खारिज कर दिया

0

श्रीनगर, 11 फरवरी(हि.स.)। जम्मू-कश्मीर सरकार ने बुधवार को सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले निवासियों को पांच मरला भूमि प्रदान करने की किसी भी योजना से इनकार कर दिया।

यह स्पष्टीकरण विधायक डॉ राजीव कुमार भगत के एक प्रश्न के जवाब में आया जिन्होंने पूछा था कि क्या सरकार सीमावर्ती निवासियों के लिए सुरक्षित स्थानों पर भूमि आवंटित करने का इरादा रखती है। राजस्व प्रभारी मंत्री ने कहा कि ऐसा कोई प्रस्ताव वर्तमान में विचाराधीन नहीं हैl

Leave A Reply

Your email address will not be published.