मुख्यमंत्री की कथित टिप्पणी के विरोध में भाजपा विधायकों ने विधानसभा से किया वॉकआउट
जम्मू, 11 फ़रवरी (हि.स.)। जम्मू कश्मीर विधानसभा के चल रहे बजट सत्र के नौवें दिन, मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला द्वारा मंगलवार को सदन में की गई कथित टिप्पणी के विरोध में भाजपा के सभी विधायकों ने बुधवार को सदन से वॉकआउट किया और माफी की मांग की।
भाजपा विधायकों ने मुख्यमंत्री द्वारा कथित तौर पर इस्तेमाल किए गए वाक्यांश “इनको जूता पड़े” पर कड़ी आपत्ति जताई और इसे विधानसभा की गरिमा के विरुद्ध बताया।
विधायकों ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से माफी मांगने के विरोध में वॉकआउट किया। भाजपा नेताओं ने मुख्यमंत्री से माफी की मांग करते हुए कहा कि ऐसी टिप्पणियां सदन की मर्यादा को गिराती हैं जबकि सत्र हंगामेदार माहौल के बीच जारी रहा।
पिछले 20 वर्षों में सदन में ऐसा दुर्व्यवहार कभी नहीं देखा – मंत्री सकीना इटू
जम्मू, 11 फ़रवरी (हि.स.)। मंत्री सकीना इटू ने बुधवार को जम्मू कश्मीर विधानसभा में भाजपा विधायकों के आचरण की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि सदन में जिस तरह का व्यवधान और व्यवहार देखने को मिला, वैसा उनके राजनीतिक करियर में पहले कभी नहीं हुआ।
जम्मू में विधानसभा परिसर के बाहर पत्रकारों से बात करते हुए इटू ने कहा, “इस सदन में अपने 20 वर्षों के कार्यकाल में मैंने भाजपा सदस्यों द्वारा आज प्रदर्शित किए जा रहे दुर्व्यवहार जैसा व्यवहार कभी नहीं देखा। वे लगातार झूठ बोल रहे हैं। यह मेरे अनुभव में बिल्कुल नया है।” विधानसभा में हाल ही में हुई बहस का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि कल जब उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी बोल रहे थे तब भाजपा सदस्यों ने आपत्तिजनक टिप्पणी की।
उन्होंने पूछा, “क्या ये लोग अपना चेहरा देख चुके हैं? क्या यही तरीका है? क्या ये लोग ऐसे ही बात करते हैं?” उन्होंने कार्यवाही के दौरान इस्तेमाल किए गए लहजे और भाषा की आलोचना की। मंत्री ने आगे कहा कि तीन दिन बाद मुख्यमंत्री बजट पर हुई चर्चा का जवाब दे रहे थे लेकिन विपक्षी सदस्यों ने हंगामा किया और दुर्व्यवहार किया। उन्होंने जोर देकर कहा कि आगे की कार्यवाही से पहले भाजपा सदस्यों को सदन में अपने आचरण के लिए माफी मांगनी चाहिए