शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया

0

शोपियां, 08 जुलाई (हि.स.)। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बुधवार को बताया कि दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले के चनापोरा इलाके में चल रहे आतंकवाद-विरोधी ऑपरेशन में लश्कर-ए-तैयबा का टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया है जबकि एक और आतंकवादी के छुपे होने की आशंका है।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जाकिर पिछले पांच दिनों से अपने साथी के साथ मुठभेड़ में फंसा हुआ था। उन्होंने कहा, “उसे मार गिराया गया है और आज हथियारों और गोला-बारूद के साथ एक गौशाला से उसका शव बरामद किया गया।”

उन्होंने इस घटना को सुरक्षाबलों के लिए एक बड़ी कामयाबी बताया। उन्होंने कहा कि मुठभेड़ स्थल के पास फिर से गोलीबारी की आवाज सुनी गई, जिससे एक और आतंकवादी की मौजूदगी का संकेत मिलता है।

एक्स पर पोस्ट में जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कहा, “आप भाग तो सकते हैं, लेकिन छुप नहीं सकते। एसओजी शोपियां ने सेना की आरआर और सीआरपीएफ के साथ मिलकर एक जॉइंट ऑपरेशन में लश्कर के एक आतंकवादी को मार गिराया।”

Leave A Reply

Your email address will not be published.