लेफ्टिनेंट जनरल राजन शरवत ने कठुआ जिले का किया दौरा, सैनिकों की परिचालन तैयारियों की समीक्षा की

0

 

जम्मू, 28 मई (हि.स.)। राइजिंग स्टार कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग (जीओसी) लेफ्टिनेंट जनरल राजन शरवत ने गुरुवार को जम्मू संभाग के कठुआ जिले का दौरा किया और क्षेत्र में तैनात सैनिकों की परिचालन तैयारियों की समीक्षा की।

राइजिंग स्टार कोर ने एक पोस्ट में कहा कि जीओसी ने कठुआ में तैनात सैनिकों की परिचालन तैयारियों की समीक्षा की और उनकी उच्च स्तरीय तत्परता, निर्बाध समन्वय और अनुकरणीय व्यावसायिकता की सराहना की। राइजिंग स्टार कोर जम्मू-कश्मीर में कठुआ, सांबा और जम्मू जिलों के कुछ हिस्सों, जिनमें अंतर्राष्ट्रीय सीमा क्षेत्र भी शामिल हैं के परिचालन क्षेत्रों की देखरेख करता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.