लद्दाख के उपराज्यपाल कविंदर गुप्ता ने रमजान की शुभकामनाएं दीं
लेह, 19 फ़रवरी (हि.स.)।
रमज़ान के पवित्र महीने के प्रारंभ पर लद्दाख के उपराज्यपाल कविंदर गुप्ता ने केंद्र शासित प्रदेश के समस्त निवासियोंशेषकर लेह और कारगिल के भाइयों और बहनों को हार्दिक बधाई दी।
अपने संदेश में उपराज्यपाल ने कहा, “रमज़ान के पवित्र महीने के शुभ आरंभ पर मैं लद्दाख के समस्त निवासियों, विशेषकर लेह और कारगिल के हमारे भाइयों और बहनों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। यह मुबारक महीना हम सबके बीच करुणा, शांति और एकता की भावना को मजबूत करे और हर परिवार में स्वास्थ्य, सद्भाव और खुशियां लाए। रमज़ान मुबारक।
उपराज्यपाल ने आशा व्यक्त की कि यह पवित्र महीना लद्दाख में आपसी सम्मान, भाईचारे और सांप्रदायिक सद्भाव की सदियों पुरानी परंपरा को और मजबूत करेगा और लोगों को पूरे क्षेत्र में सामाजिक कल्याण, सद्भाव और समावेशी विकास के लिए सामूहिक रूप से काम करने के लिए प्रेरित करेगा।