राष्ट्र की एकता और अखंडता को बनाए रखना और उसकी रक्षा करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है :उपराज्यपाल

जम्मू विश्वविद्यालय में जनरल जोरावर सिंह की प्रतिमा का अनावरण

0

 जम्मू  । उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने जम्मू विश्वविद्यालय में जनरल जोरावर सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया और उनके शहादत दिवस पर महान योद्धा और सैन्य प्रतिभा को श्रद्धांजलि अर्पित की।

 

उन्होंने जम्मू विष्वविद्यालय में जनरल जोरावर सिंह की स्मृति में एक चेयर स्थापित करने के सरकार के फैसले की घोषणा की। उन्होंने कहा कि यह प्रयास छात्रों और शोधकर्ताओं को एक मजबूत, समृद्ध जम्मू-कश्मीर बनाने के लिए प्रेरित करेगा जिसका सपना जनरल जोरावर सिंह ने देखा था।

उपराज्यपाल ने जनरल जोरावर सिंह मेमोरियल एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट और जेएंडके एक्स.सर्विसेज लीग द्वारा आयोजित स्मारक कार्यक्रम में भाग लिया और भारत के इतिहास में जनरल जोरावर सिंह के योगदान को उजागर करने के उनके प्रयासों की सराहना की।

उन्होंने जम्मू.कश्मीर के अमर नायकों की वीरता और बलिदान का सम्मान करने के लिए यूटी प्रशासन के संकल्प को दोहराया। उपराज्यपाल ने कहा कि जम्मू.कश्मीर के स्कूलों में छात्रों को जनरल जोरावर सिंहए ब्रिगेडियर राजिंदर सिंहए मकबूल शेरवानी जैसी महान हस्तियों का इतिहास पढ़ाया जाएगा। उनका जीवन, साहस, विजय देशभक्ति, अनुशासन, आत्मविश्वास के बारे में एक सबक है और यह छात्रों को भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रेरित करेगा।

उन्होंने जम्मू.कश्मीर कलाए संस्कृति और भाषा अकादमी को तमिल भाषा में जनरल जोरावर सिंह के जीवन पर एक मोनोग्राफ तैयार करने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि राष्ट्र की एकता और अखंडता को बनाए रखना और उसकी रक्षा करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। युवा पीढ़ी को उन महान नेताओं के योग्य उत्तराधिकारी बनने का प्रयास करना चाहिए जिन्होंने देश की नई नियति के निर्माण के लिए संघर्ष और बलिदान दिया। उन आदर्शोंए मूल्यों और सभ्यतागत ताकत के साथ हमें एक उज्ज्वल भविष्य के निर्माण पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।

इस अवसर पर मेजर जनरल गोवर्धन सिंह जम्वाल ;सेवानिवृत्तद्धए लेफ्टिनेंट जनरल आरण्केण् शर्मा ;सेवानिवृत्तद्ध और पूर्व मंत्री ठाकुर गुलचैन सिंह चाढ़क ने भी संबोधित किया।

इस अवसर पर अध्यक्ष गांधी ग्लोबल फैमिली पदमश्री एसपी वर्माए उपकुलपति जम्मू विष्वविद्यालय प्रोफेसर उमेश रायए संभागीय आयुक्त जम्मू रमेश कुमारए आईजीपी जम्मू आनंद जैनए अध्यक्ष जनरल ज़ोरावर सिंह मेमोरियल ट्रस्ट देविंदर सिंह कलुरिया और ट्रस्टी.सुश्री रिया कलुरिया और दीक्षा कलुरियाए बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।

हिन्दुस्था

Leave A Reply

Your email address will not be published.