*राजौरी में अचानक आई बाढ़ पर मुख्यमंत्री ने जताया गहरा दुख, प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता का भरोसा**

**मुख्यमंत्री आज दोपहर जम्मू पहुंचकर स्वयं करेंगे स्थिति की निगरानी**

0

*

 

**श्रीनगर, 19 जुलाई:** मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने राजौरी में रातभर हुई भारी बारिश के बाद आई भीषण अचानक बाढ़ (फ्लैश फ्लड) पर गहरा दुख व्यक्त किया है। इस आपदा से सार्वजनिक और निजी संपत्तियों को भारी नुकसान पहुंचा है, जिसमें राजौरी बस स्टैंड भी शामिल है। बाढ़ के कारण शहर और आसपास के क्षेत्रों में सामान्य जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वह सुबह से ही स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं और उनका कार्यालय स्थानीय जनप्रतिनिधियों तथा जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ निरंतर संपर्क में है, ताकि राहत एवं बचाव कार्य समय पर सुनिश्चित किए जा सकें।

मुख्यमंत्री ने प्रभावित लोगों के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए आश्वासन दिया कि बाढ़ से प्रभावित प्रत्येक परिवार को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा, **”आज सुबह से ही मैं जम्मू संभाग, विशेष रूप से राजौरी शहर और आसपास के क्षेत्रों में हुई अत्यधिक बारिश से उत्पन्न स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए हूं। मैं क्षेत्र के स्थानीय विधायकों के संपर्क में हूं। फिलहाल प्रशासन की पहली प्राथमिकता लोगों के अनमोल जीवन की रक्षा करना है। भारी बारिश और अचानक आई बाढ़ से जिन लोगों की संपत्ति को नुकसान पहुंचा है, उनकी हरसंभव सहायता और मदद सरकार करेगी।”**

Leave A Reply

Your email address will not be published.