यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए श्री माता वैष्णो देवी कटरा – नई दिल्ली के बीच विशेष ट्रेन का संचालन_*
*जम्मू, 24 जुलाई 2026:*
यात्रियों की सुविधा और अतिरिक्त भीड़ को कम करने के उद्देश्य से *उत्तर रेलवे, जम्मू मंडल* द्वारा *श्री माता वैष्णो देवी कटरा – नई दिल्ली* के बीच एक विशेष आरक्षित ट्रेन संख्या 04678/04677
चलाने का निर्णय लिया गया है। यह विशेष ट्रेन श्री माता वैष्णोदेवी कटरा से नई दिल्ली व वापसी में नई दिल्ली से श्री माता वैष्णोदेवी कटरा एक ट्रिप के साथ संचालित की़ जाएगी।
ट्रेन संख्या 04678 (श्री माता वैष्णो देवी कटरा – नई दिल्ली) दिनांक *25 जूलाई को चलाई जाएगी। ट्रेन श्री माता वैष्णो देवी कटरा से प्रातः 09:40 बजे* प्रस्थान करेगी और *रात्रि 21:40 बजे नई दिल्ली* पहुंचेगी।
वहीं वापसी में ट्रेन संख्या 04677 (नई दिल्ली – श्री माता वैष्णो देवी कटरा) भी दिनांक 25 जूलाई को चलेगी। यह ट्रेन नई दिल्ली से रात्रि 23:45 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन *दोपहर 12:00 बजे श्री माता वैष्णो देवी कटरा पहुंचेगी।
ट्रेन के ठहराव में शहीद कैप्टन तुषार महाजन, जम्मू तवी, शहीद कैप्टन सुनील कुमार चौधरी कठुआ, पठानकोट कैंट, जालंधर कैंट, लुधियाना जं., अंबाला कैंट और पानीपत जैसे प्रमुख स्टेशन शामिल हैं।
विशेष ट्रेन के संचालन से तीर्थ यात्रियों और आम यात्रियों को भीड़भाड़ के कारण होने वाली असुविधा से राहत मिलेगी। इससे यात्रियों को श्री माता वैष्णो देवी कटरा और नई दिल्ली के बीच सीधी एवं त्वरित कनेक्टिविटी भी प्राप्त होगी साथ ही इस ट्रेन से जम्मू, पठानकोट, लुधियाना, अंबाला जैसे मध्यवर्ती स्टेशनों के यात्रियों को भी आवागमन में सुविधा मिलेगी।
इस संबंध में *वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, जम्मू श्री उचित सिंघल* ने कहा:
_”यात्रियों की सुविधा और आराम हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। त्योहारी सीजन और अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए हमने यह विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है ताकि यात्रियों को बुकिंग में दिक्कत न हो और वे समय पर अपने गंतव्य तक पहुंच सकें। हम यात्रियों से अनुरोध करते हैं कि वे इस विशेष ट्रेन का लाभ उठाएं और यात्रा से पूर्व टिकट की स्थिति अवश्य जांच लें।”_
यात्री इस विशेष ट्रेन के लिए *IRCTC वेबसाइट एवं रेलवे आरक्षण काउंटरों* से टिकट बुक कर सकते हैं।
यात्रियों की सेवा में तत्पर रहना जम्मू मंडल की निरंतर प्रतिबद्धता है।