मुख्यमंत्री उमर ने विभिन्न जिलों के लिए सात एम्बुलेंस और स्वास्थ्य उपकरण किए रवाना

0

 

जम्मू, 21 अप्रैल (हि.स.)। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने आज जम्मू और कश्मीर राज्य विद्युत विकास निगम (एसपीडीसी) की सीएसआर पहल के तहत जम्मू और कश्मीर के विभिन्न जिलों के लिए सिविल सचिवालय, जम्मू से सात एम्बुलेंस और स्वास्थ्य उपकरण रवाना किए।

मुख्यमंत्री कार्यालय ने एक पोस्ट में लिखा कि मुख्यमंत्री ने आज जम्मू और कश्मीर एसपीडीसी की सीएसआर पहल के तहत जम्मू और कश्मीर के विभिन्न जिलों के लिए सिविल सचिवालय, जम्मू से सात एम्बुलेंस और स्वास्थ्य उपकरण रवाना किए। इस कदम का उद्देश्य आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच को मजबूत करना है, खासकर उन क्षेत्रों में जहां ये सुविधाएं कम हैं। इस अवसर पर स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री सकीना इटू भी उपस्थित थीं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.