मुख्यमंत्री उमर ने दी 19.99 करोड़ के परिव्यय वाली प्रयुक्त जल प्रबंधन परियोजना को मंज़ूरी
श्रीनगर, 6 नवंबर । मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने 19.99 करोड़ के समर्पित परिव्यय वाली प्रयुक्त जल प्रबंधन परियोजना को मंज़ूरी दे दी है जिसमें गांदरबल शहर के लिए एक आधुनिक सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) की स्थापना भी शामिल है।
आवास एवं शहरी विकास विभाग का भी प्रभार संभाले मुख्यमंत्री ने कहा कि इस परियोजना का उद्देश्य नदियों की सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और क्षेत्र में जन स्वास्थ्य एवं स्वच्छता में उल्लेखनीय सुधार के लिए प्रयुक्त जल का वैज्ञानिक उपचार सुनिश्चित करना है। स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) 2.0 के अंतर्गत इस पहल को नवीनतम तकनीकी मानकों के अनुरूप डिज़ाइन किया गया है ताकि टिकाऊ बुनियादी ढाँचे को बढ़ावा दिया जा सके और शहरी क्षेत्रों में अपशिष्ट जल के पुनरू उपयोग या सुरक्षित निपटान के रूप में इसके निपटान में सुधार किया जा सके।-