मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कुलगाम मुठभेड़ में शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी

0

श्रीनगर 09 सितम्बर 2025-मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पुष्पांजलि अर्पित कर उन बहादुर सैनिकों को श्रद्धांजलि दी जिन्होंने कुलगाम मुठभेड़ के दौरान कर्तव्यपालन में सर्वोच्च बलिदान दिया।

शोक व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इन सैनिकों का अदम्य साहस, वीरता और सर्वोच्च बलिदान सदैव आदर के साथ याद किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने दोहराया कि सरकार शहीदों के परिवारों के कल्याण के प्रति अटूट प्रतिबद्धता बनाए हुए है और हर परिस्थिति में उनका समर्थन करती रहेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.