कृषि जम्मू-कश्मीर की अर्थव्यवस्था की रीढ़, सरकार किसानों को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्धःमुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला

0

श्रीनगर 09 सितम्बर -जम्मू और कश्मीर में कृषि एवं संबद्ध क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए बनाई गई एपेक्स कमेटी के अध्यक्ष और प्रख्यात कृषि वैज्ञानिक तथा भारतीय .षि अनुसंधान परिषद के पूर्व महानिदेशक डॉ. मंगल राय ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से मुलाकात कर एचएडीपी के क्रियान्वयन से संबंधित प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की।

उनके साथ सचिव एनएएएस डॉ. पीके जोशी, पूर्व निदेशक आईएआरआई डॉ. एच.एस. गुप्ता, उपकुलपति स्कॉस्ट-के प्रो. नज़ीर अहमद गनई, उपकुलपति स्कॉस्ट-जे डॉ. बी.एन. त्रिपाठी और पूर्व उपकुलपति स्कॉस्ट-जे उपस्थित थे। इनके अलावा एचएडीपी मिशन निदेशक संदीप कुमार भी मौजूद रहे।

डॉ. राय ने  एचएडीपी का अवलोकन प्रस्तुत किया और दो वर्षीय प्रगति रिपोर्ट साझा करते हुए इसके प्रभाव को और बेहतर करने के सुझाव दिए। उन्होंने बताया कि एपेक्स कमेटी एचएडीपी की योजनाओं की मॉनिटरिंग कर रही है और वर्तमान में श्रीनगर स्थित स्कॉस्ट-के में मध्यावधि समीक्षा (2023-2025) चल रही है, जो अगले दो दिनों तक जारी रहेगी।

मुख्यमंत्री ने किसानों के लिए सतत .षि विकास, विविधिकरण और सामुदायिक सशक्तिकरण हेतु एकी.त रणनीति अपनाने पर जोर दिया। उन्होंने मिट्टी की सेहत, जल प्रबंधन, आधुनिक .षि तकनीक और बाजार संपर्क जैसे मुद्दों पर व्यापक समाधान तैयार करने की आवश्यकता पर बल दिया।

उमर अब्दुल्ला ने कहा कि .षि क्षेत्र जम्मू-कश्मीर की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और सरकार किसानों को आधुनिक इनपुट, क्रेडिट, तकनीक और बाजार उपलब्ध कराकर सक्षम बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने स्कॉस्ट-के और स्कॉस्ट-जे की शैक्षणिक व शोध गतिविधियों के सुधार की सराहना की तथा उनके एनआईआरएफ रैंक,  स्कॉस्ट-के का 7वां और स्कॉस्ट-जे का 23वां स्थान मिलने पर प्रसन्नता जताई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.