बारामूला से 380 नकली सोने के बिस्कुट के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार
मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू
बारामूला । बारामूला जिले से पुलिस ने सोमवार को 380 नकली सोने के बिस्कुट के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए व्यक्ति की पहचान जावीद अहमद डार निवासी खानपोरा बारामूला के रूप में की गई है।

जानकारी के अनुसार पुलिस के जवानों ने बारामूला बाजार में नाका लगाया हुआ था। इस दौरान आरोपी ने पुलिस पार्टी को देखकर मौके से भागने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पुलिस द्वारा कि गई तलाशी के दौरान उसके पास से 380 ग्राम वजन के 380 नकली सोने के बिस्कुट बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर सोने के बिस्कुट को अपने कब्जे में ले लिया है। वहीं बारामूला पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।