जम्मू-कश्मीर में हो रही बारिश के चलते गर्मी से मिली राहत
अगले 24 घंटों के दौरान रुक.रुक कर बारिश होने की संभावना
जम्मू । अगले 24 घंटों के दौरान रुक.रुक कर बारिश होने की संभावनामौसम विभाग ने सोमवार को अगले कुछ दिनों में और बारिश होने का अनुमान लगाया है। अगले 24 घंटों के दौरान जम्मूण्कश्मीर में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और रुक.रुक कर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
विभाग ने कहा कि 27 जून तक रुक.रुक कर बारिश होने की उम्मीद है जबकि जम्मू क्षेत्र के कुछ स्थानों पर सुबह के समय मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। उन्होंने कहा कि 28 जून तक रुक.रुक कर हल्की बारिश की उम्मीद है जबकि 30 जून को आंशिक रूप से बादल छाए रहने की उम्मीद है। उन्होंने कहा 30 जून की शाम को बारिश होने की संभावना है। उन्होंने नदियों और नालों में जल स्तर भी बढ़ने की उम्मीद जताई है। उन्होंने सभी से अनुरोध किया है कि जम्मू.कश्मीर में मानसून के सक्रिय चरण के दौरान सतर्क रहें।