बारामूला में घुसपैंठ की कोशिश नाकाम,सेना ने मार गिराये दो घुसपैंठिये

असला बरामद

0

बारामूला । बारामूला जिले में उरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास सेना और पुलिस के जवानों ने घुसपैठ को नाकाम कर दिया है। इस दौरान सुरक्षाबलों को मौके से हथियार भी बरामद हुए हैं।

 

सैन्य अधिकारी ने रविवार को कहा कि बारामुला के उरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पार भारी हथियारों से लैस आतंकवादियों के घुसपैठ की खुफिया जानकारी मिली। इस पर पुलिस और सेना ने संयुक्त अभियान शुरू किया। इस दौरान सुरक्षाबलों को 6 पिस्तौल और 4 हथगोले और अन्य गोला.बारूद भी बरामद हुआ। सुरक्षाबलों ने रविवार को भी नियंत्रण रेखा के पास तलाशी अभियान जारी रखा हुआ है।

सेना का कहना है कि उन्हें सीमा पर गोलीबारी बाली जगह से दो खून से लथपथ बैग बरामद हुये हैं। इसी बात से सेना ने आंकलन किया है कि उग्रवादी गंभीर रूप से घायल हुये थे और आशंका है कि वो मारे गये हैं। लगातार बारिश और खराब दृश्यता के कारण खराब मौसम का फायदा उठाते हुएए सशस्त्र आतंकवादियों के एक समूह ने नियंत्रण रेखा के पार घुसपैठ करने का प्रयास किया। दोपहर करीब 3 बजे सतर्क सैनिकों ने समूह को रोक लियाए जिसके परिणामस्वरूप भारी गोलीबारी हुई।श्श् उन्होंने कहा, रोशनी तक भीषण गोलीबारी जारी रहीए जिसके परिणामस्वरूप दो आतंकवादी मारे गएय शेष आतंकवादी मृत आतंकवादियों के शवों के साथ एलओसी के दुश्मन क्षेत्र में चले गए।”

Leave A Reply

Your email address will not be published.