बांदीपोरा में अचानक आई बाढ़: लापता लड़का मृत मिला, माँ की तलाश जारी

0

 

बांदीपोरा, 22 जुलाई (हि.स.)। उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा ज़िले में अचानक आई बाढ़ में अपनी माँ के साथ बह गए 14 साल के लड़के का शव बुधवार को मिला जबकि लापता महिला की तलाश जारी है।

अधिकारियों ने बताया कि लड़के का शव गुज़रबल इलाके के एक नाले से बरामद किया गया और कानूनी औपचारिकताओं के लिए बांदीपोरा ज़िला अस्पताल ले जाया गया। मृतक की पहचान बाद में अमीर खटाना (14) के रूप में हुई जो स्वर्गीय महबूब खटाना का बेटा और बोनिबल तंगथ का निवासी था।

अधिकारियों ने बताया कि ज़िले के ऊपरी इलाकों में भारी बारिश के कारण अचानक आई बाढ़ के बाद अमीर और उसकी माँ गुडी बेगम तेज़ बहाव वाले पानी में बह गए थे। वे नाले में बहकर आ रही जलाऊ लकड़ी को निकालने की कोशिश कर रहे थे। बांदीपोरा के तहसीलदार फिरदौस अहमद ने बताया कि गुडी बेगम अभी भी लापता है और उसे खोजने के लिए तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस ने घटना का संज्ञान लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है

Leave A Reply

Your email address will not be published.