नशे के सौदागर की कमाई पर पुलिस का प्रहार, 35.85 लाख की संपत्ति अटैच

0

 

कठुआ, 21 मई (हि.स.)। नशा मुक्त अभियान जम्मू-कश्मीर के तहत कठुआ पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए बिलावर क्षेत्र में एक नशा तस्कर की करीब 35.85 लाख रुपये की अचल संपत्ति जब्त कर दी है।

यह कार्रवाई थाना बिलावर की टीम द्वारा की गई जिसमें मोहम्मद सादिक उर्फ शिकू पुत्र शेरू निवासी गलक रामकोट की दो एकमंजिला रिहायशी इमारतों को जब्त किया गया। जांच में यह संपत्ति नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी से अर्जित पाई गई। आरोपी पहले से ही एनडीपीएस एक्ट के कई मामलों में शामिल है और वर्तमान में पिट-एनडीपीएस के तहत केंद्रीय जेल कोट भलवाल जम्मू में बंद है। कठुआ पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा और अवैध कमाई से बनाई गई संपत्तियों पर इसी तरह कार्रवाई होती रहेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.