नशा तस्कर जावेद अख्तर की लाखों की अचल संपत्ति कुर्क

0

कठुआ, 14 नवंबर (हि.स.)। नशा तस्करों के खिलाफ अपने निरंतर प्रयासों के जारी रखते हुए कठुआ पुलिस ने एसएसपी कठुआ मोहिता शर्मा के नेतृत्व में बिलावर पुलिस थाने के अधिकार क्षेत्र में एक नशा तस्कर की लाखों की संपत्ति कुर्क की।

 

जानकारी के अनुसार कुख्यात नशा तस्कर जावेद अख्तर पुत्र मोहम्मद लतीफ निवासी लोहाई मल्हार, मौजूदा पता ढेर फिंतर तहसील बिलावर कई एनडीपीएस अधिनियम के मामलों में संलिप्त रहा है। उस पर पीआईटीएनडीपीएस के तहत भी मामला दर्ज किया गया है। उसकी अचल संपत्ति की पहचान अवैध रूप से अर्जित संपत्ति के रूप में की गई है जो अवैध तस्करी के माध्यम से अर्जित की गई थी। जिसके परिणामस्वरूप 12,26,303 रुपये मूल्य की एक मंजिला इमारत को जब्त कर लिया गया। यह कार्रवाई एसएचओ थाना बिलावर जहीर मुश्ताक के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा एनडीपीएस अधिनियम 1985 की धारा 68 ए.2 (सी) और ई सहपठित 68-एफ के तहत की गई जो ड्रग तस्करों की संपत्ति कुर्क करने के प्रावधानों से संबंधित है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.