डीएसपी सुनील सिंह जाँच लंबित रहने तक निलंबित, पुलिस मुख्यालय से संबद्ध
श्रीनगर, 14 नवंबर (हि.स.)। जम्मू-कश्मीर सरकार ने शुक्रवार को डीएसपी सुनील सिंह को मामले की जाँच लंबित रहने तक निलंबित करने का आदेश दिया। वे तत्कालीन एसडीपीओ गांधी नगर जम्मू के रूप में कार्यरत थे।
सरकारी आदेश संख्या 541-गृह, 2025 के अनुसार, जम्मू-कश्मीर सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम, 1956 के नियम 31(1) के तहत निलंबन शुरू किया गया है।
निलंबन की अवधि के दौरान डीएसपी सुनील सिंह पुलिस मुख्यालय, जम्मू-कश्मीर से संबद्ध रहेंगे। यह आदेश उपराज्यपाल की स्वीकृति से जारी किया गया है और इस पर गृह विभाग के प्रमुख सचिव चंद्राकर भारती (आईएएस) के हस्ताक्षर हैं।