जेकेएएस अधिकारी संदीप सिंह बाली निलंबित; सरकार ने दिए जांच के आदेश

0

 

श्रीनगर, 31 मार्च (हि.स.)। जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने अनंतनाग के अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) संदीप सिंह बाली को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, निलंबन आदेश कुछ आरोपों की जांच लंबित रहने तक जारी किया गया है। निलंबन की अवधि के दौरान अधिकारी सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) से संबद्ध रहेंगे। सरकार ने मामले से जुड़े तथ्यों और परिस्थितियों का पता लगाने के लिए एक औपचारिक जांच भी शुरू की है। निलंबन के कारणों के संबंध में अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। अधिकारियों ने कहा कि जांच के निष्कर्षों के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.