कश्मीर और देश के बाकी हिस्सों के बीच रेल संपर्क से घाटी को बहुत लाभ हुआ है-डॉ. फारूक अब्दुल्ला

0

जम्मू, 22 दिसंबर । नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला सोमवार को माता वैष्णो देवी के बेस कैंप कटरा से वंदे भारत रेलगाड़ी से श्रीनगर के लिए रवाना हुए।

अधिकारियों ने बताया कि डॉ. फारूक अब्दुल्ला कटरा पहुंचे जहां से उन्होंने वंदे भारत रेलगाड़ी से श्रीनगर के लिए प्रस्थान किया। उन्होंने कहा कि कश्मीर और देश के बाकी हिस्सों के बीच रेल संपर्क से घाटी को बहुत लाभ हुआ है क्योंकि इससे यहां के निवासियों को हर मौसम में आवागमन की सुविधा मिली है। डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने पत्रकारों से कहा कि वंदे भारत रेलगाड़ी से बहुत लाभ हुआ है। चाहे उड़ानें बंद हों या सड़कें बंद हों, रेलगाड़ी चलती रहेगी। इससे लोगों की समस्याएं कम होंगी।

उन्होंने कहा कि कश्मीर के लोगों के लिए हिमपात वरदान साबित हुआ है क्योंकि इसकी जरूरत थी। उन्होंने आगे कहा कि इससे कुछ समस्याएं कम हुई हैं। हम और हिमपात की प्रार्थना करते हैं क्योंकि यह हमारे लिए लाभकारी होगा। जम्मू और कश्मीर को राज्य का दर्जा बहाल किए जाने के बारे में पूछे जाने पर अब्दुल्ला ने कहा यह भी आएगा। समय पर आएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.