कविंदर गुप्ता ने लेह में जनगणना संचालन निदेशालय के कार्यालय का किया उद्घाटन

0

लेह, 6 जनवरी । लद्दाख के उपराज्यपाल कविंदर गुप्ता ने मंगलवार को लेह में जनगणना संचालन निदेशालय के कार्यालय का उद्घाटन किया जो केंद्र शासित प्रदेश में 2027 में होने वाली जनगणना की तैयारियों की शुरुआत का प्रतीक है।

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने पिछले वर्ष 12 दिसंबर को भारत की जनगणना 2027 के संचालन के लिए 11,718 करोड़ रुपये के आवंटन को मंजूरी दी थी जिसमें पहली बार जाति गणना भी शामिल होगी।

उपराज्यपाल कार्यालय ने बताया, “उपराज्यपाल कविंदर गुप्ता ने आज लेह में जम्मू कश्मीर और लद्दाख जनगणना संचालन निदेशालय के कार्यालय का उद्घाटन किया।” गुप्ता ने कहा कि यह उपलब्धि जनगणना 2027 की तैयारियों की शुरुआत का प्रतीक है और इससे क्षेत्र में प्रशासनिक और सांख्यिकीय तैयारियों को मजबूती मिलेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.