कठुआ पुलिस ने लखनपुर चड़वाल और हटली क्षेत्रों में अवैध खनन में लिप्त 15 वाहन जब्त किए

0

कठुआ, 07 नवंबर। अवैध खनन के खिलाफ अपने अभियान को जारी रखते हुए कठुआ पुलिस ने ताबडतोड कार्रवाई करते हुए एसएसपी कठुआ मोहिता के नेतृत्व में लखनपुर, चड़वाल और हटली के अधिकार क्षेत्र में 10 डंपर और 5 ट्रैक्टर ट्रॉलियों सहित कुल 15 वाहन जब्त किए हैं, जिनका इस्तेमाल निर्माण सामग्री (बिना किसी फॉर्म के) के अवैध खनन और परिवहन के लिए किया जा रहा था।

पहली घटना में थाना लखनपुर के एसएचओ के नेतृत्व में एक पुलिस दल ने अपने अधिकार क्षेत्र में गश्त करते हुए 08 वाहन जब्त किए हैं, जिनमें 07 डंपर और 01 ट्रैक्टर ट्रॉली शामिल है। जिनका उपयोग क्षेत्र में निर्माण सामग्री के अवैध परिवहन और खनन के लिए किया जा रहा था। दूसरी घटना में प्रभारी पीपी चड़वाल के नेतृत्व में पुलिस दल ने अपने अधिकार क्षेत्र में गश्त करते हुए बिना किसी कानूनी अनुमति के निर्माण सामग्री के अवैध खनन/परिवहन में लिप्त 06 वाहन जब्त किए। इसके अलावा हटली पुलिस टीम ने भी बिना ए फॉर्म के खनन सामग्री के परिवहन में लिप्त एक डंपर जब्त किया। उपरोक्त 15 वाहन कठुआ पुलिस द्वारा जब्त कर लिए गए हैं और आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए भूविज्ञान और खनन विभाग कठुआ को सौंप दिए गए हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.