आईजीपी ने आगामी त्योहारों और हज यात्रा के मद्देनजर सुरक्षा की गहन समीक्षा की

0

 

श्रीनगर, 17 अप्रैल (हि.स.)। कश्मीर जोन के पुलिस महानिरीक्षक वी.के. बर्डी ने कश्मीर घाटी में को आगामी त्योहारों और हज यात्रा की तैयारियों को देखते हुए सुरक्षा की गहन समीक्षा की। उन्होंने संवेदनशीलता वाले इलाकों में गश्त बढ़ाने, राष्ट्रीय राजमार्गों पर निगरानी तेज करने और सोशल मीडिया पर भ्रामक सूचनाओं को रोकने के निर्देश दिए हैं। बैठक में भीड़ प्रबंधन, हज यात्रियों की सुविधा और श्रीनगर में यातायात सुगम बनाने पर विशेष जोर दिया गया।

आईजीपी ने अधिकारियों को हज यात्रियों की सुरक्षित और व्यवस्थित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए सभी निर्धारित बिंदुओं पर पर्याप्त सुरक्षा और समन्वय के निर्देश दिए। संवेदनशील इलाकों और राष्ट्रीय राजमार्गों पर घेराबंदी और तलाशी अभियान को तेज करने के लिए कहा गया है। अंतर-जिला सीमाओं पर संदिग्ध गतिविधियों को रोकने के लिए कड़ी निगरानी रखने का निर्देश दिया गया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कड़ी नजर रखने को कहा गया है ताकि गलत सूचनाओं के प्रसार को रोका जा सके। श्रीनगर शहर में यातायात भीड़ को कम करने के लिए एक व्यापक योजना लागू करने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.