जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने मंगलवार को कश्मीर में बर्फबारी की उम्मीद जताते हुए कहा कि बिजली परियोजनाओं को चलाने और पर्यटन क्षेत्र के फलने.फूलने के लिए बर्फ जरूरी है।
शिवसेना (यूबीटी) जम्मू-कश्मीर ईकाई ने 22 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा करने तथा इस पावन दिन पर शराब व मीट की दुकानों को बंद रखने के निर्देश जारी करने की मंगलवार को मांग की है।
जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस (जेकेएनसी) के वरिष्ठ नेताओं ने जम्मू-कश्मीर भारतीय जनता पार्टी द्वारा शुरू किए गए श्दीवार लेखन अभियान' की कड़ी निंदा की है।
अपने न्यायाधीश पति के खिलाफ बलात्कार का मुद्दा दायर करने वाली पत्नी ने त्वरित कार्यवाही की मांग करते हुए रविवार की दोपहर को सुप्रीम कोर्ट परिसर में आत्मदाह का प्रयास किया है।
जम्मू-कश्मीर में घने कोहरे और कड़ाके की ठंड के बीच शिक्षा विभाग ने जम्मू संभाग के समर जोन के स्कूलों में आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए सर्दी की छुट्टियां बढ़ा दी है।