श्रीनगर में यातायात की भीड़ कम करने के लिए प्रमुख सड़क और कॉरिडोर विकास परियोजनाएं शुरू की गईं: उपमुख्यमंत्री

0

 

श्रीनगर, 18 फ़रवरी (हि.स.)।

उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी ने आज कहा कि सरकार ने श्रीनगर जिले के मुख्य और प्रमुख सड़कों पर यातायात सुचारू करने के लिए कई महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाएं और कॉरिडोर विकास कार्य शुरू किए हैं। उपमुख्यमंत्री विधानसभा में विधायक तनवीर सादिक द्वारा पूछे गए एक प्रश्न का उत्तर दे रहे थे। उन्होंने सदन को सूचित किया कि वर्तमान में विभिन्न चरणों में चल रही परियोजनाओं में नौशेरा से सौरा (केजेडपी रोड), सैदा कदल से आशाइबाग (एसएमएस रोड), देवी आंगन-हवाल रोड के अलावा आलमगिरी बाजार चौक और मिर्जा कामिल साहिब (एमके साहिब) चौक कॉरिडोर शामिल हैं।

उपमुख्यमंत्री ने कहा, “श्रीनगर के भीतरी इलाकों में पुरानी सड़कों के कारण बढ़ते यातायात, शहरीकरण और व्यावसायिक गतिविधियों से निपटने में कठिनाई हो रही है, जिससे व्यस्त समय में जाम लग जाता है। उन्होंने बताया कि यातायात सुगमता और सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए नियमित रखरखाव और आवश्यक मरम्मत कार्य समय-समय पर किए जा रहे हैं। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि चिन्हित सड़कों के सुधार और चौड़ीकरण के लिए प्रारंभिक आकलन किए जा चुके हैं।

उन्होंने कहा, “अधिकांश मामलों में व्यापक चौड़ीकरण के लिए पर्याप्त भूमि अधिग्रहण, सुविधाओं को स्थानांतरित करना और अतिक्रमण हटाना आवश्यक है जिसके लिए अंतर-विभागीय समन्वय की आवश्यकता है। उन्होंने आगे कहा कि अदालती मुकदमों के कारण कुछ सड़कों पर भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया भी प्रभावित हुई है, जिससे प्रगति पर असर पड़ा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.