आरएस पुरा बाल गृह से फरार दो पाकिस्तानी युवक गिरफ्तार

0

 

जम्मू,, 18 फ़रवरी (हि.स.)।

आरएस पुरा स्थित बाल गृह केंद्र से दो पुलिस कर्मियों को घायल कर फरार हुए दो पाकिस्तानी युवकों को बीती रात सुरक्षा बलों ने दोबारा गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस ने व्यापक अभियान चलाया था, जिसके बाद उन्हें पकड़कर वापस लाया गया।

सूत्रों के अनुसार, फरारी के दौरान दोनों युवकों ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया था। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी गई थी।

गिरफ्तारी के बाद बुधवार को दोनों का उप जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया गया। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.