बिश्नाह में सैकड़ों पेड़ों की अवैध कटाई का मामला सामने आया

0

 

जम्मू,, 12 फ़रवरी (हि.स.)।

बिश्नाह क्षेत्र में लकड़ी तस्करों द्वारा सैकड़ों पेड़ काटे जाने का मामला सामने आया है। यह घटना चक वाना और चुम्बिया गांव के बीच एक नाले के पास स्थित जंगलात इलाके की बताई जा रही है। गुप्त सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया। हालांकि पुलिस को आता देख लकड़ी काटने वाले तस्कर अपना सामान छोड़कर मौके से फरार हो गए।

फिलहाल पुलिस ने मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है और आगे की जांच जारी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.