गुलमर्ग में हुई ताज़ा बर्फबारी

0

 

श्रीनगर, 07 फ़रवरी (हि.स.)।

जम्मू-कश्मीर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल गुलमर्ग में आज ताज़ा बर्फबारी शुरू हो गई है। हल्की से मध्यम बर्फबारी के चलते पूरे इलाके में सफ़ेद चादर बिछ गई है। बर्फबारी के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है वहीं पर्यटकों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।

स्थानीय प्रशासन ने यात्रियों और पर्यटकों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। बर्फबारी से गुलमर्ग की खूबसूरती और बढ़ गई है जिससे आने वाले दिनों में पर्यटकों की संख्या बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.