मोदी सरकार ने जम्मू-कश्मीर में सभी वर्गों के साथ न्याय किया : रविंदर रैना

भाजपा सुनिश्चित करेगी कि अब कोई भी अन्याय न हो

0

जम्मू । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र रेना ने शुक्रवार को कहा कि भाजपा ने सभी वर्गों के साथ न्याय किया है और यह सुनिश्चित करेगी कि उनके साथ कोई अन्याय न हो। वह आगामी पार्टी कार्यक्रमों और कार्य रणनीति पर चर्चा करने के लिए पार्टी मुख्यालय त्रिकुटा नगर जम्मू में एक संगठनात्मक बैठक में बोल रहे थे।

 

बैठक आशीष सूद सह-प्रभारी जम्मू-कश्मीर भाजपा, अशोक कौल महासचिव (संगठन) पूर्व उपमुख्यमंत्री कविंद्र गुप्ता, पूर्व मंत्री सत शर्मा, महासचिव सुनील शर्मा, विबोध गुप्ता और डॉ. देविंदर कुमार मन्याल ने भी संबोधित किया।

 

रविंदर रैना ने बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं से व्यापक जनपहुंच कार्यक्रम आयोजित करने को कहा। उन्होंने सभी पार्टी नेताओं से आम जनता के बीच बड़े पैमाने पर काम करने और उन्हें उनकी जरूरतों से परिचित होने के लिए प्रेरित करने को कहा ताकि उनके वास्तविक मुद्दों और अधिकारों को प्रभावी ढंग से संबोधित किया जा सकेए जिन्हें पिछली सरकारों ने नजरअंदाज कर दिया था।

 

उन्होंने कहा कि इन 9 वर्षों में मोदी सरकार ने जम्मू-कश्मीर में गुज्जर, बक्करवाल, पहाड़ी, शरणार्थी, विस्थापित व्यक्ति, वाल्मिकी, एसटीए महिलाएं, एससी, ओबीसी, गोरखा आदि सहित सभी वर्गों के साथ न्याय किया है और यह सुनिश्चित करेगी कि उनके साथ अब कोई भी अन्याय न हो।

 

वहीं आशीष सूद ने कहा कि भाजपा देश की एकमात्र सच्ची लोकतांत्रिक पार्टी है जो बिना किसी पूर्वाग्रह के देश की जरूरतमंद आबादी की सेवा करती रहती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दृढ़ और दूरदर्शी नेतृत्व लोगों को सम्मान और गरिमा के साथ जीने का वादा करता है और भविष्य में जम्मू-कश्मीर में किसी को भी भेदभाव की कोई शिकायत नहीं होगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.