जम्मू-कश्मीर सरकार ने गुलमर्ग में स्की ड्रैग लिफ्ट के लिए एक तकनीकी निरीक्षण समिति बनाने का दिया आदेश
जम्मू, 28 नवंबर । जम्मू और कश्मीर सरकार ने गुलमर्ग के कोंगडोरी में स्की ड्रैग लिफ्ट के लिए एक तकनीकी निरीक्षण समिति बनाने का आदेश दिया है।
एक आदेश के अनुसार कमेटी को कश्मीर के मैकेनिकल और अस्पताल इंजीनियरिंग विभाग के चीफ इंजीनियर हेड करेंगे जिसमें जम्मू-कश्मीर केबल कार कॉर्पाेरेशन लिमिटेड के जनरल मैनेजर, सब-ट्रांसमिशन डिवीजन गुलमर्ग/तंगमर्ग के कार्यकारिणी इंजीनियर और आरएण्डबी डिवीजन गुलमर्ग के कार्यकारिणी इंजीनियर सदस्य होंगे।