मुगल रोड पर ताज़ा बर्फबारी से मार्ग बंद, यातायात प्रभावित

0

जम्मू, 22 नवंबर । जम्मू-कश्मीर में मौसम के करवट लेते ही मुगल रोड पर सीजन की ताज़ा बर्फबारी हुई जिससे सड़क पर यातायात प्रभावित हो गया। पीर पंजाल की ऊंची पहाड़ियों पर जमा बर्फ की परत के कारण कई जगह फिसलन बढ़ गई जिसके चलते प्रशासन ने वाहनों की आवाजाही को अस्थायी रूप से रोक दिया। सड़क पर फंसे वाहनों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया और अधिकारियों ने लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.