सरकार नौगाम पुलिस स्टेशन में हुए आकस्मिक विस्फोट से आस-पास की इमारतों को हुए नुकसान की भरपाई करेगी-मुख्यमंत्री
श्रीनगर, 15 नवंबर । जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शनिवार को कहा कि सरकार नौगाम पुलिस स्टेशन में हुए आकस्मिक विस्फोट से आस-पास की इमारतों को हुए नुकसान की भरपाई करेगी।
अब्दुल्ला ने कहा कि सरकार पीड़ित परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है और उन्हें हर संभव सहायता प्रदान करेगी।
मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया है कि सरकार नौगाम पुलिस स्टेशन में हुए दुखद विस्फोट में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है और उन्हें हर संभव सहायता प्रदान करेगी। उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री सकीना इटू को घायलों के सर्वाेत्तम उपचार सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया है और आश्वासन दिया है कि क्षतिग्रस्त इमारतों को उचित मुआवजा दिया जाएगा।
शुक्रवार देर रात एक भीषण विस्फोट हुआ जब अधिकारी सफेदपोश आतंकी मॉड्यूल मामले में जब्त किए गए विस्फोटकों के एक बड़े जखीरे से नमूने निकाल रहे थे और श्रीनगर के बाहरी इलाके में नौगाम पुलिस स्टेशन परिसर में संग्रहीत थे।
विस्फोट में नौ लोग मारे गए और 32 अन्य घायल हो गए जिससे पुलिस स्टेशन की इमारत बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और आस-पास की इमारतें भी प्रभावित हुईं।xx