जम्मू-कश्मीर में आगामी विधानसभा उपचुनावों के लिए भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा की

0

जम्मू, 15 अक्टूबर )। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने जम्मू-कश्मीर में आगामी विधानसभा उपचुनावों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। देवयानी राणा को नगरोटा और आगा सैयद मोहसिन को बडगाम निर्वाचन क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया गया है।

भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने इन नामों को मंजूरी दी और आज नई दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय से जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति के माध्यम से इन्हें सार्वजनिक किया गया।

गौरतलब है कि देवयानी राणा स्वर्गीय देवेंद्र सिंह राणा की बेटी हैं, जिन्होंने पहले नगरोटा विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया था और आगा सैयद मोहसिन बडगाम से वरिष्ठ भाजपा नेता हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.