गोरान–सोडम रोड भूस्खलन और जलभराव के कारण फिर बंद, यातायात ठप

0

जम्मू,, 19 सितंबर । सुंभ में लगातार हो रही बारिश के कारण गोरान से सोडम रोड पर भूस्खलन और जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई है, जिससे मार्ग एक बार फिर से यातायात के लिए बंद कर दिया गया।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, भारी वर्षा के चलते सड़क के कई हिस्सों पर मलबा और कीचड़ जमा हो गया है। साथ ही, जगह-जगह पानी भर जाने के कारण वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बाधित हो गई है। इस वजह से स्थानीय लोगों को दैनिक जीवन में गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से अपील की है कि रोड पर स्थायी समाधान निकाला जाए ताकि बरसात के मौसम में बार-बार इस समस्या से छुटकारा मिल सके।

Leave A Reply

Your email address will not be published.