उपमुख्यमंत्री ने बुलवर्ड सड़क चौड़ीकरण परियोजना की समीक्षा की
श्रीनगर 17 सितम्बर। उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी ने मुख्यमंत्री के सलाहकार नासिर असलम वानी की उपस्थिति में एक बैठक की अध्यक्षता की जिसमें विभिन्न चल रही परियोजनाओं की समीक्षा की गई, विशेष रूप से बुलवर्ड सड़क परियोजना के चौड़ीकरण पर ध्यान केंद्रित किया गया।
बैठक में मुख्य अभियंता आरएंडबी सेंट्रल कश्मीर, सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर आरएंडबी, उपाध्यक्ष एलसीएमए, कार्यकारी अभियंता तथा लोक निर्माण विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।
शुरुआत में मुख्य अभियंता आरएंडबी ने परियोजनाओं की वर्तमान स्थिति पर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की और उसका विवरण भी दिया।
चर्चा के बाद उपमुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिया कि पर्यटन विकास की .ष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण बुलवर्ड सड़क के चौड़ीकरण का कार्य तुरंत शुरू किया जाए।
पीडब्ल्युडी को निर्देशित किया गया कि इस प्रक्रिया को प्राथमिकता पर लिया जाए और कार्य निष्पादन में तेजी लाई जाए, वहीं उपाध्यक्ष एलसीएमए को परियोजना के सुचारु क्रियान्वयन हेतु पूर्ण सहयोग देने के लिए कहा गया।
उपमुख्यमंत्री ने संबंधित एजेंसी को निर्देश दिया कि निर्धारित समय सीमा के भीतर और गुणवत्ता मानकों को बनाए रखते हुए परियोजना को पूरा किया जाए।