मुख्य सचिव ने रक्षा सचिव पूर्व सैन्य कल्याण के साथ पूर्व सैनिकों के कल्याण उपायों पर चर्चा की

0

श्रीनगर 09 सितम्बर 2025-मुख्य सचिव अटल डुल्लू ने रक्षा मंत्रालय के सचिव पूर्व सैनिक कल्याण डॉ. नीतन चंद्रा के साथ विस्तृत बातचीत कर जम्मू-कश्मीर में पूर्व सैनिकों के लिए कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित मुद्दों की समीक्षा और विचार-विमर्श किया।

बैठक में गृह विभाग के प्रधान सचिव चंद्राकर भारती तथा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

चर्चा के दौरान मुख्य सचिव ने कई महत्वपूर्ण विषय उठाए, जिनमें जम्मू-कश्मीर के पूर्व सैनिकों का एक व्यापक डाटाबेस संकलन और डिजिटलीकरण, सरकारी नौकरियों में ‘पूर्व सैनिक कोटा’ के अंतर्गत आवेदन को सेवा के अंतिम वर्ष में ही स्वी.ति देना ताकि सिविल जीवन में सुगम बदलाव हो सके, एनसीसी प्रशिक्षकों के रूप में सेवानिवृत्त सैनिकों की सेवाएँ लेना शामिल थे।

इसके अतिरिक्त, वीर नारियों को आजीविका उपलब्ध कराने और ज़िला स्तर पर सैनिक कल्याण बोर्ड की कार्यप्रणाली को सु.ढ़ करने पर भी विस्तार से चर्चा हुई। सेवा से जुड़े मुद्दों के शीघ्र निपटारे हेतु कदमों पर भी विचार किया गया।

इस अवसर पर डॉ. नीतन चंद्रा ने कहा कि मंत्रालय, विशेषकर जम्मू-कश्मीर से जुड़े पूर्व सैनिकों की अमूल्य सेवाओं को गहराई से मान्यता और आदर देता है। उन्होंने आश्वस्त किया कि केंद्र सरकार पूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है और सेवानिवृत्ति के बाद आजीविका के विभिन्न अवसर लगातार बढ़ाए जाएंगे।

मुख्य सचिव अटल डुल्लू ने पूर्व सैनिकों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि राष्ट्र उनके प्रति सदा ऋणी रहेगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि स्थानीय प्रशासन भी उनकी समस्याओं के प्रति संवेदनशील रहेगा और उनके सम्मानित जीवन हेतु निरंतर ठोस कदम उठाता रहेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.