भारी बारिश के कारण एक पुराना मकान ढहने से मलबे में फंसे तीन लोगों को बचाया गया

0

 

जम्मू, 3 सितंबर । जम्मू में भारी बारिश के कारण एक पुराना मकान ढहने से मलबे फंसे तीन लोगों को बुधवार को बचा लिया गया। यह घटना पक्का डांगा इलाके के काली झन्नी मोहल्ले में हुई।

 

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस और स्थानीय निवासियों ने तुरंत बचाव अभियान शुरू किया और फंसे हुए लोगों को बाहर निकाला। स्थानीय विधायक युद्धवीर सेठी जिन्होंने इस अभियान की निगरानी की ने उपायुक्त से इलाके के पुराने और असुरक्षित मकानों को ढहाने का अनुरोध किया क्योंकि ये स्थानीय लोगों के लिए खतरा पैदा करते हैं।

 

एक अन्य घटना में पुराने शहर के इलाके में एक इमारत ढह गई। अधिकारियों के अनुसार इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.