जम्मू में 2,100 किलोग्राम मिलावटी पनीर और एक्सपायरी डेट का सरसोंका तेल जब्त
जम्मू, 23 अगस्त: जम्मूकश्मीर खाद्य सुरक्षा विभाग ने शनिवार को जम्मूशहर के बाहरी इलाके में स्थित एक गोदाम से 21 क्विंटल मिलावटी पनीरऔर बड़ी मात्रा में एक्सपायरी डेट का सरसों का तेल जब्त किया। विभागके एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि शहर केगंग्याल इलाके में यह जब्ती मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला द्वारा विभाग कोसभी खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों को सुनिश्चित करने केलिए निरीक्षण तेज करने के निर्देश देने के कुछ दिनों बाद हुई है। उन्होंनेबताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर, गंग्याल में एक ऐसी इमारत परछापा मारा गया, जो किसी भी खाद्य पदार्थ के भंडारण के लिए पंजीकृतनहीं थी और बाद में 2,100 किलोग्राम मिलावटी पनीर और 78 डिब्बेएक्सपायरी डेट का सरसों का तेल जब्त किया गया। उन्होंने बताया किछापेमारी के समय इमारत के अंदर कोई भी मौजूद नहीं था और जब्तसामग्री का परीक्षण मोबाइल परीक्षण प्रयोगशाला में किया गया।अधिकारी ने बताया कि दोषियों को सजा दिलाने के लिए कानून केअनुसार उचित कार्रवाई शुरू कर दी गई है। उन्होंने लोगों से अनुरोध कियाकि वे आगे आएं और विभाग को उन गलत काम करने वालों के बारे मेंसूचित करें जो आम जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं।