जम्मू: जम्मू के रामबन क्षेत्र में एक गाड़ी पलटने से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में एक व्यक्ति घायल हुआ है।
जानकारी के अनुसार रामपरी क्षेत्र के पास एक गाड़ी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसा अतना भयानक था कि गाड़ी में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

दुर्घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस दल मौके पर पहंुचा और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर बचाव कार्य चलाया। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल को निकट के अस्पताल में भर्ती किया गया है।
मृतकों की पहचान मोहम्मद अफजल पुत्र गुल मोहम्मद मलिक और मोहम्मद अजमत निवासी अब्दुल्ल रशीद मलिक के तौर पर हुई है। दोनों रमसू के निवासी हैं।
