जम्मूू । मौसम विभाग ने मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के अधिकांश स्थानों पर आमतौर पर बादल छाए रहने और बारिश की संभावना व्यक्त की है।
मौसम विभाग ने कहा कि आज आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और जम्मू.कश्मीर में दोपहरध्शाम तक रुक.रुक कर हल्की से मध्यम बारिश होगी
उन्होंने कहा कि 28 से 30 जून तक आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहंेगे और शाम को बारिश की संभावना है। उन्होंने कहा कि इस दौरान नदियों और नालों में जल स्तर भी बढ़ने की उम्मीद है। सभी से अनुरोध है कि जम्मू.कश्मीर में मानसून के सक्रिय चरण के दौरान सतर्क रहें।
