**रेलवे में सुरक्षा मजबूत करने के लिए 4,098 तकनीकी पदों पर भर्ती को मंजूरी**

0

 

**नई दिल्ली, 07 जुलाई:** रेलवे मंत्रालय ने देशभर के विभिन्न रेलवे जोनों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और परिचालन दक्षता बढ़ाने के उद्देश्य से **4,098 तकनीकी पदों** पर भर्ती प्रक्रिया को मंजूरी दे दी है।

अधिकारियों के अनुसार मंत्रालय ने **35 तकनीकी श्रेणियों** में रिक्त पदों को भरने का निर्णय लिया है। इनमें जूनियर इंजीनियर, डिपो मटेरियल सुपरिंटेंडेंट, रासायनिक एवं धातुकर्म सहायक सहित कई ऐसे पद शामिल हैं, जो रेलवे परिचालन की सुरक्षा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माने जाते हैं।

रेलवे मंत्रालय द्वारा सभी रेलवे जोनों के महाप्रबंधकों को जारी हालिया परिपत्र में कहा गया है कि आंतरिक मानव संसाधन प्रबंधन प्रणाली (एचआरएमएस) के माध्यम से विभिन्न जोनों में रिक्त पदों की स्थिति का आकलन किया गया है। इसी मूल्यांकन के आधार पर संबंधित पदों पर भर्ती प्रक्रिया तत्काल शुरू करने के निर्देश जारी किए गए हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.